मेरठ। बागपत निवासी आर्मी जवान संदीप ढाका शुक्रवार को कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अपनी कार दौड़ाते हुए आया। रेलवे कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कैंट स्टेशन पहुंची आरपीएफ ने कार को जब्त कर लिया और जवान को हिरासत में ले लिया।
आरपीएफ पुलिस के अनुसार सेना का जवान संदीप ढाका मेरठ छावनी में ही तैनात है। यह जनपद बागपत के गांव ढिकौली का रहने वाला है। वह शुक्रवार को अपनी कार लेकर मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पहुंच गया। उस समय यहां से एक एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर कार को दौड़ता देखकर रेलवे के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
सूचना पर सेना के दो-तीन अधिकारी आरपीएफ थाने पहुंचे। आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है कि कार चालक के खिलाफ आरोपी के खिलाफ रेल एक्ट की धारा 145, 147 और 159 में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।











Discussion about this post