लोग शादियों और अन्य आयोजनों के निमंत्रण कार्ड ऑनलाइन भेजना ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी का फ़ायदा उठाते हुए, साइबर अपराधी व्हाट्सएप ग्रुप और ईमेल के ज़रिए शादी के कार्ड जैसी दिखने वाली APK फ़ाइलें भेज रहे हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फ़ाइल को डाउनलोड करके खोलता है, उसका मोबाइल फ़ोन हैक हो जाता है, जिससे अपराधी बैंक खातों से पैसे चुरा सकते हैं और निजी फ़ोटो और वीडियो तक पहुँच सकते हैं।
व्यापारी और युवक दोनों बने साइबर जाल के शिकार
1. पहला मामला: एक स्थानीय व्यापारी से जुड़ा है, जिसके मोबाइल पर आए शादी कार्ड के रूप में APK फाइल खोलते ही उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने उसके यूपीआई अकाउंट से 6,500 रुपये निकाल लिए।
2. दूसरे मामला: एक युवक के फोन को हैक कर ठगों ने उसके नंबर से आपत्तिजनक तस्वीरें कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में पोस्ट कर दीं, जिससे उसे पुलिस के सामने माफी मांगनी पड़ी।
सतर्क रहें और इन सावधानियों का रखें ध्यान
विशेषज्ञों ने कहा है कि यदि शादी का निमंत्रण PDF फाइल में है तो ही खोलें, लेकिन APK फाइल को तुरंत डिलीट कर दें। अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करें, और यदि फोन या अकाउंट हैक हो जाए, तो तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क करें











Discussion about this post