मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में गंभीर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित इकराम पुत्र सनव्वर, निवासी ग्राम जानी बुजुर्ग, ने थाना जानी में तहरीर दी थी कि आरोपी इसराइल और उसके साथी घर में घुसकर उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
थाना जानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त इसराइल पुत्र सन्नवर, निवासी ग्राम जानी कला को ग्राम जानी कला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post