मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में घर में घुसकर परिवार पर हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त लोहे की सरिया भी बरामद कर ली गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित फैजान पुत्र हारून, निवासी कस्बा सिवालखास, थाना जानी, मेरठ ने थाने में तहरीर दी थी कि कुछ आरोपियों ने लाठी-डंडा, तमंचा और धारदार हथियारों के साथ उनके घर में घुसकर हमला किया। इस हमले में पीड़ित के भाई सलमान और फरहान को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए कीमती सामान और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
तहरीर में बताया गया कि आरोपी रिजवान पुत्र तोसिफ अली ने लोहे की सरिया से सलमान के सिर पर वार कर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
थाना जानी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रिजवान को कस्बा सिवालखास स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।











Discussion about this post