मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोहियानगर मंडी चौराहे से वाहन चोर नासिर हुसैन पुत्र कलुवा को गिरफ्तार किया है।उसके कब्जे से एक पल्सर बाइक बरामद हुई है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
पूछताछ में नासिर हुसैन ने बताया कि उसने सिर्फ मेरठ नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी बाइकों की चोरी की है। पुलिस उसकी अन्य संगीनों की तलाश में जुटी है।











Discussion about this post