नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हुए दर्दनाक हादसे से पूरा देश दहल उठा। ट्रैक्टर पर बिजली का तार टूटकर गिरने से 4 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल है।
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जनपद के एसपी फकीरप्पा कागिनेल्ली ने घटना के संबंध में बताया कि दरगाह होन्नूर से कई महिला मजदूर खेत के काम पर गई थीं। ये सब जब ट्रैक्टर से आ रहे थे तभी हाईटेंशन बिजली का तार टूट गया और ट्रैक्टर के ऊपर गिरा गया। हादसे में 4 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 अन्य घायल हैं।










Discussion about this post