मुजफ्फरनगर। शहर में आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम की बड़ी कार्यवाही के बाद हंगामा मच गया। कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित वृंदावन गार्डन को टीम ने सील कर दिया। इस कार्यवाही के बाद अब मुजफ्फरनगर के 90 बैंकट हॉल प्रशासन के निशाने पर हैं, जिनके खिलाफ कायवाही की तैयारी की जा रही है। एमडीए अधिकारियों ने कहा कि अवैध बैंकट हॉलों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। नीचे क्लिक कर देखें वीडियो
वृंदावन गार्डन सील होने के बाद मुजफ्फरनगर के 90 ओर बैंकट हॉलों पर लटकी तलवार, देखें क्या बोले अफसर, देखें वीडियो #muzaffarnagar pic.twitter.com/ZPogiWg4JB
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 2, 2022
आज दोपहर बाद भोपा रोड पर स्थित वृंदावन गार्डन सील किए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। उत्तेजित व्यापारियों ने जाम तक लगाया, जिसके बाद बैंकट हॉल मालिकों व एमडीए अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए एमडीए अधिकारियों ने कहा कि शहर में 90 बैंकट हॉलों के मालिकों को मानचित्र पास कराने के लिए नोटिस दिया गया था, साथ ही सुरक्षा के मानकों के अंतर्गत बैंकट हॉलों के संचालन के निर्देश दिए गए थे। उन्होने आज वृंदावन गार्डन की सील खोले जाने से इनकार कर दिया।

एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सदर तहसीलदार अभिषेक शाही, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव सहित एमडीए की पूरी टीम आज लाव लश्कर के साथ भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन पर पहुंची। अधिकारियों द्वारा गार्डन को सील किए जाने की कार्यवाही से वहां हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि गार्डन में आने वाले दिनों में शादी होनी है, जिसकी वहां तैयारियां भी चल रही थी।
मुजफ्फरनगर में शादियों पर संकट!, बैंकट हॉल सील, विरोध में जाम, जमकर हंगामा, देखें वीडियो #muzaffarnagar pic.twitter.com/U3IdhbvbRP
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 2, 2022
उधर, एमडीए की इस कार्यवाही की सूचना मिलते ही व्यपारी नेताओं के वृंदावन गार्डन पर जमा होने का सिलसिला शुरु हो गया। व्यपारियों ने विरोध स्वरूप भोपा रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एमडीए कार्यालय में बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद जाम खोल दिया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बैंकट हॉल मालिकों ने एमडीए पर जमकर आरोप लगाए। उन्होने इस कार्यवाही के विरोध में आने वाले दिनों में किसी बैंकट हॉल में शादी का आयोजन कर करने तक का ऐलान कर दिया। समाचार लिखे जाने तक इस एमडीए कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी थी।









Discussion about this post