लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का आज (5 जून) को जन्मदिन होता है। योगी आदित्यनाथ ने पहली बार वर्ष 1998 में लोकसभा का चुनाव जीता था। उस समय उनकी उम्र मात्र 26 वर्ष थी। वह 2017 में यूपी के पहली बार मुख्यमंत्री बने और 2022 में दोबारा सीएम चुने गए। आइये जानते हैं कि वह स्कूल के दिनों में कैसे थे और क्या था उनका पसंदीदा विषय।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का आज (5 जून) को जन्मदिन होता है। योगी आदित्यनाथ ने पहली बार वर्ष 1998 में लोकसभा का चुनाव जीता था। उस समय उनकी उम्र मात्र 26 वर्ष थी। वह 2017 में यूपी के पहली बार मुख्यमंत्री बने और 2022 में दोबारा सीएम चुने गए।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में लोग जानना चाहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सीएम योगी ने किस कक्षा तक शिक्षा ली है।
योगी आदित्यनाथ का जन्म 05 जून 1972 को उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ था। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे औ मां सावित्री देवी हाउस वाइफ।
उनकी शुरुआती शिक्षा प्राथमिक स्कूल ठंगर में हुई थी। उन्होंने टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल से भी शिक्षा ली। उन्होंने ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। 12वीं के बाद गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित में बीएससी की। बता दें कि गणित में उनका सबसे ज्यादा मन लगता था।
कॉलेज के दिनों में तब उन्हें लोग योगी आदित्यनाथ के नाम से नहीं जानते थे। शैक्षिक दस्तावेजों में उनका नाम है अजय सिंह बिष्ट। वह ‘राजयोग: स्वरूप एवं साधना’, ‘यौगिक षटकर्म’, ‘हिन्दू राष्ट्र नेपाल’ जैसी पुस्तकें लिख चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने पहली बार वर्ष 1998 में लोकसभा का चुनाव जीता था। उस समय उनकी उम्र मात्र 26 वर्ष थी।










Discussion about this post