गोरखनाथ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से सीएम योगी ने उनकी पढ़ाई-लिखाई और रुचियों के बारे में सवाल किए और उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
बच्चों से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने उन्हें अच्छे से पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं। अगर आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अच्छे संस्कार अपनाएंगे, तो आने वाले समय में देश को नई दिशा देंगे।
गोरखनाथ मंदिर में बच्चों के बीच मुख्यमंत्री योगी का यह स्नेहपूर्ण व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग भी गदगद हो उठे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री समय-समय पर बच्चों से मिलते हैं और उनके बीच समय बिताकर उन्हें प्रेरित करते हैं।











Discussion about this post