मुज़फ्फरनगर। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने सोमवार को गांधी नगर स्थित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत के दौरान भारतीय जनता पार्टी और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर तीखा हमला बोला।
पूनिया ने कहा कि जिस देश में बेटियों के साथ गलत करने वालों को बचाया जा रहा है, वहां कानून की अहमियत कम हो रही है।उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह को संरक्षण दे रही है और बच्चियों पर दबाव डालकर उनके बयान बदले गए हैं।
बृजभूषण सिंह को कोर्ट से क्लीन चिट मिलने पर गरमाए मुजफ्फरनगर पहुंचे बजरंग पूनिया, उठा दिए ये बडे सवाल, देखें पूरा वीडियो @BajrangPunia #BrijBhushanSharanSingh #BajrangPunia #Muzaffarnagar #Muzaffarnagarnews pic.twitter.com/1crk9INvU5
— Amrish Baliyan (@amrishbaliyan) May 28, 2025
बजरंग पूनिया ने पूछा कि जब बृजभूषण पर पोक्सो (POCSO) लगा था, तो आज तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले ही पोक्सो की धारा हटवाकर मुकदमा दबा दिया और बयान बदलवाने के लिए नाबालिग लड़कियों पर दबाव डाला गया।
पूनिया ने आगे कहा कि “मुझे लगता है कि गुंडागर्दी के आगे हमारा कानून भी छोटा पड़ रहा है। देश में जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन बेटियों को चुप कराया जा रहा है। हमें दुख है कि बच्चियों को धमकाकर पीछे हटाया जा रहा है। ये हालात देश के लिए ठीक नहीं हैं।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि “जो गलत है उसके खिलाफ आवाज उठाएं। आज नहीं तो कल आपकी भी बारी आएगी। अभी से सतर्क हो जाइए।”











Discussion about this post