मुजफ्फरनगर। हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कांवड़ यात्रा की धार्मिक गरिमा और पवित्रता बनाए रखने की मांग की।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा हिंदू समाज की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस यात्रा की पवित्रता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। पाहुजा ने आरोप लगाया कि कांवड़ मार्ग पर कुछ शिविरों में प्रसाद और पेयजल के नाम पर गलत और संदिग्ध सामग्री वितरित की जाती है, जिससे न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी खतरा होता है।
उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि ऐसे शिविरों की जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई विशेष समुदाय जानबूझकर यात्रा मार्ग पर शिविर लगाकर धार्मिक सौहार्द को प्रभावित न करे। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक और श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हो सके।
जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन यात्रा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागों को जारी कर दिए जाएंगे।










Discussion about this post