मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के पब्लिक स्कूल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा के साथ अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलते ही एसडीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
आरोपी शिक्षक की पहचान शहजाद उर्फ समीर के रूप में हुई है, जो बुढ़ाना का ही निवासी है। छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि, “थाना बुढ़ाना में एक प्रकरण संज्ञान में आया है जिसमें जमन पब्लिक स्कूल की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि स्कूल के शिक्षक शहजाद उर्फ समीर ने उसके साथ छेड़खानी की। इस पर थाना बुढ़ाना में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, एसडीएम और बेसिक शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में स्कूल को सील कर दिया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है।”
प्रशासन की तत्परता से मामले में तत्काल कार्रवाई हुई है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पीड़िता को पूरी सुरक्षा देने का दावा किया जा रहा है।











Discussion about this post