नई दिल्ली : खराब लाइफस्टाइल के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, और इसकी एक बड़ी वजह है धमनियों में ब्लॉकेज होना, जिसे मेडिकल भाषा में एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है. इसमें रक्त नलिकाओं में प्लाक जमा हो जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पाता है.
धमनी बंद हो जाए तो क्या हो सकता है? यह कंडीशन जानलेवा बीमारियों जैसे दिल का दौरा या स्ट्रोक का कारण बन सकती है. गंभीर मामलों में बाईपास सर्जरी की जरूरत होती है. लेकिन अच्छी बात यह है कि यदि आप शुरुआत में ही अपने खानपान में बदलाव कर लें तो इस खतरे को कम कर सकते हैं. कुछ खास खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं और दिल को मजबूत बनाते हैं.
फैटी फिश मछलियां
सैल्मन, मैकेरल जैसी फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है. यह सूजन को कम करता है और खून में थक्के बनने से रोकता है, जिससे धमनियां साफ और लचीली बनी रहती हैं.
बेरीज
ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होते हैं. ये सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे रक्त नलिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है. साथ ही इनमें फाइबर भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है.
नट्स
बादाम, अखरोट जैसे नट्स में हेल्दी फैट, फाइबर और प्रोटीन होता है. ये खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर रक्त नलिकाओं की भीतरी परत को स्वस्थ रखते हैं. इनमें भी ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो दिल को सूजन से बचाता है.
ऑलिव ऑयल
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सूजन को घटाते हैं, कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करते हैं और रक्त नलिकाओं की कार्यप्रणाली में सुधार लाते हैं. इसे सलाद में डालें या खाना पकाने में उपयोग करें.
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक और केल जैसी सब्जियों में विटामिन K भरपूर होता है, जो धमनियों में कैल्शियम के जमाव को रोकता है. साथ ही इनमें मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करते हैं.











Discussion about this post