खतौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पर अपने पति को जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़ित पति की बहन ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से अपनी भाभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव भंगेला निवासी युवती मीनाक्षी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके भाई अनुज की शादी दो वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद निवासी स्वर्गीय बिजेंद्र की पुत्री सन्ना के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही भाभी सन्ना भाई अनुज समेत पूरे परिवार को परेशान कर रही है।
मीनाक्षी का आरोप है कि मंगलवार को भाभी सन्ना ने भाई अनुज को जान से मारने की नीयत से कॉफी में जहर मिलाकर दे दिया। कॉफी पीते ही भाई अनुज की हालत बिगड़ गई। मेरठ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचाराधीन भाई अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य बिगड़ गया। अनुज की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।










Discussion about this post