मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में अपने वोट की रक्षा के लिए गोली का सामना करने वाली ग्राम ककरौली की दो महिलाओं तौहीदा और तंजिला को सम्मानित करते हुए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। शनिवार को आयोजित एक विशेष सभा में पूर्व सांसद कादिर राणा ने दोनों महिलाओं को ‘वोट रक्षक योद्धा’ का सम्मान देते हुए चेक सौंपे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान ने की और संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना ककराला ने किया। मुख्य अतिथि कादिर राणा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी रोकने का जो आंदोलन आज देश में चल रहा है, उसकी शुरुआत ककरौली की इन महिलाओं ने मीरापुर उपचुनाव के दौरान गोली के आगे डटकर की थी।
सभा में पूर्व मंत्री व सपा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सपा प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा नेता अब्दुल्ला राणा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हर नागरिक को ककरौली की तौहीदा और तंजिला से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर कुंवर देवेंद्र सिंह, बृजराज सैनी, सतीश गुर्जर, साजिद हसन, वसी अंसारी, अंसार आढ़ती, अलीम सिद्दीकी, डॉ. इसरार अल्वी, दर्शन पाल, डॉ. नरेश विश्वकर्मा, नासिर खान, संदीप पाल, चौधरी अजय कुमार, डॉ. हनी समाहत, ठाकुर राजेंद्र सिंह, सरदार प्रेमपाल सिंह, अजीम जैदी, हैप्पी गुर्जर, हाजी गुफरान, शानू ठेकेदार, सुदेश पाल, राशिद मलिक, सागर कश्यप, सुरेंद्र सिंह, पप्पू ठाकुर, सलीम अंसारी, राशिद जैदी, सैयद मोहम्मद मेंहदी, काजी अफजल, कादिर प्रधान, सैदा प्रधान, कामिल प्रधान, वसीम मलिक सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।










Discussion about this post