शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक व्यापारी संगठन द्वारा दीपावली महोत्सव के नाम पर बिना परमिशन के बार बालाओं का अश्लील डांस करवाएं जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे और देर रात तक बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए।
आपको बता दें कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड स्तिथ एक होटल का है।जहा शामली के एक व्यापारी संगठन ने होटल में दीपावली महोत्सव के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया।बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर अश्लील डांस करते हुए जमकर ठुमके लगाए।
वही चर्चा है कि उक्त कार्यक्रम की जिला प्रशासन या मनोरंजन विभाग से किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई और इस बार बालाओं के डांस कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ो लोगों ने शिरकत की।जहा देर रात तक सभी लोगों ने बार बालाओं के ठुमको का जमकर लुत्फ उठाया।











Discussion about this post