मेरठ। थाना देहली गेट पुलिस ने जुआ खेलते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना देहली गेट पुलिस ने अभियुक्त सुभाष पुत्र रतन लाल निवासी मकान नं. 297 मंदिर के पास कम्बोह गेट, थाना देहली गेट, मेरठ, उम्र 50 वर्ष को जिला महिला अस्पताल के गेट के पास जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।
जिसके कब्जे से 1150 रुपये नगद, सट्टा पर्ची, पैन बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना देहली गेट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।











Discussion about this post