मेरठ। टीपी नगर थाने से हत्या के एक मामले में पिछले तीन माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना टीपी नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस की मदद से हत्या के मुकदमे में फरार चल रहा आरोपी चीनू पुत्र तेजपाल निवासी निकट उमराव इंटर कालिज के बराबर वाली गली मलियाना टीपी नगर मेरठ को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना टीपी नगर में जनपद मेरठ से 25 हजार का ईनामी भी है। इसके साथ न्यायालय द्वारा इस मुकदमें में अभियुक्त का गैर जमानत वारंट व धारा 83 बीएनएसएस की जारी किया जा चुका है।











Discussion about this post