मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक किसान की 7 बीघा गेहूं की फसल में एचटी लाइन से आग लग गई। दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पीपलीखेड़ा गांव निवासी जाहिद और इजहार ने बताया कि देर रात एचटी लाइन में फाल्ट हो गया था। तारों से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।











Discussion about this post