मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के पुरा गांव की श्रेया त्यागी ने यूपीएसई परीक्षा में 31वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। पुरा गांव निवासी बाल किशोर त्यागी के पुत्र सुधीर त्यागी गुड़गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक में महाप्रबंधक के पद कार्यरत्त रहे है। उनकी पुत्री श्रेया त्यागी ने सूची में 31वां स्थान प्राप्त कर आईएएस बनने में सफलता प्राप्त की है।
सुधीर त्यागी के बड़े भाई सतीश त्यागी उर्फ पप्पू ग्राम पुरा में खेती बाड़ी का काम देखते हैं, वहीं तीसरे भाई सुनील त्यागी दिल्ली में अध्यापक हैं। श्रेया त्यागी की मां बीना त्यागी ग्रहणी है। उनकी बड़ी बहन आस्था त्यागी जर्मनी से पीएचडी कर रही है। बुधवार को वह अपने परिवार के साथ अपने गांव में आई थी, तो ग्रामीणों ने फूल मालाओं से अपनी बिटिया का स्वागत किया। श्रेया त्यागी ने भी अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। श्रेया त्यागी वर्तमान में आयकर विभाग में सहायक आयुक्त के पद नागपुर में कार्यरत हैं। श्रेया का यह चौथा प्रयास था। श्रेया की कामयाबी से पूरे पूरा गांव सहित दिल्ली स्थित द्वारका आवास पर खुशी का माहौल बना हुआ है।
चरथावल क्षेत्र की ग्राम टांडा निवासी रिया सैनी ने भी पूरे देश में यूपीएससी की परीक्षा में 22 वीं रैंक हासिल की है, रिया के पिता मुकेश कुमार एमईएस (मिलिट्री इंजीनियिंरग सर्विस ) में बतौर मुख्य अभियंता के पद पर दिल्ली में तैनात हैं। माता प्रीति सैनी गृहिणी हैं और छोटा भाई अनमोल लॉन टेनिस का राष्ट्रीय खिलाड़ी है।










Discussion about this post