लखनऊ। नए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभाल लिया। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने उन्हें पद की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यभार संभालने के बाद नए नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा जिस तरह पूर्व नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने शहर को संवारा है, वह भी उसी तरह काम करेंगे।
गौरव कुमार वह मूल रूप से चंढीगढ के रहने वाले है और मैकेनिकल इंजीनियर है। 2018 बैच के अफसर गौरव ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल पहले एल.डी.ए. में ओ.एस.डी. पद पर 20 दिन तक रहे है। अब दोबारा उनको लखनऊ में काम करने का मौका मिला है।
इस समय वह प्रयागराज में सीडीओ के पद पर कार्यरत थे। उनकी ट्रेनिंग श्रावस्ती और कानपुर में हुई। आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और गोंडा में सीडीओ के पद पर काम कर चुके है।










Discussion about this post