मुरादाबाद। ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल द्वारा दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि हरिद्वार-दिल्ली और हरिद्वार-लखनऊ के बीच विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिल सके।
हरिद्वार-दिल्ली समर स्पेशल (04328) 18 जून से 20 जून तक तीन फेरे लगाएगी। वापसी में दिल्ली-हरिद्वार समर स्पेशल (04327) भी इन्हीं तिथियों में चलेगी। इन ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित कोच होंगे। इनका ठहराव हरिद्वार से दिल्ली के बीच रुड़की, टपरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, मोदीनगर, गाजियाबाद और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों पर होगा।
वहीं, हरिद्वार-लखनऊ समर स्पेशल (04330) 18 जून और 20 जून को चलेगी जबकि लखनऊ-हरिद्वार समर स्पेशल (04329) 19 जून और 21 जून को चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेनें लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ और संडीला स्टेशनों पर रुकेंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाएं और यात्रा से पहले आरक्षण अवश्य करा लें।
ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल द्वारा दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि हरिद्वार-दिल्ली और हरिद्वार-लखनऊ के बीच विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिल सके।
हरिद्वार-दिल्ली समर स्पेशल (04328) 18 जून से 20 जून तक तीन फेरे लगाएगी। वापसी में दिल्ली-हरिद्वार समर स्पेशल (04327) भी इन्हीं तिथियों में चलेगी। इन ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित कोच होंगे। इनका ठहराव हरिद्वार से दिल्ली के बीच रुड़की, टपरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, मोदीनगर, गाजियाबाद और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों पर होगा।
वहीं, हरिद्वार-लखनऊ समर स्पेशल (04330) 18 जून और 20 जून को चलेगी जबकि लखनऊ-हरिद्वार समर स्पेशल (04329) 19 जून और 21 जून को चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेनें लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ और संडीला स्टेशनों पर रुकेंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाएं और यात्रा से पहले आरक्षण अवश्य करा लें।

Discussion about this post