शामली। शहर में करनाल रोड पर स्थित राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय संरक्षक प्रमेंद्र सिंह नंबरदार के कैंप ऑफिस में गुरुवार को महाराजा सूरजमल के शहीदी दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बत्तीसा खाप के चौधरी शोकेन्द्र सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए प्रमेंद्र सिंह नंबरदार ने कहा कि महाराजा सूरजमल अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में लगभग 80 लड़ाइयां लड़ीं और सभी में बड़े शौर्य के साथ विजयी हुए। भरतपुर रियासत कभी किसी के अधीन नहीं हुई।
उन्होंने आगे कहा कि इस आधुनिक युग में यह हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों को अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराएं। राष्ट्रीय महासचिव सचिन चौधरी ने कहा कि आज बच्चों में अपने पूर्वजों के मूल्यों को डालना बहुत ज़रूरी है। आजकल परिवार तेज़ी से टूट रहे हैं, और लोग तेज़ी से अकेले होते जा रहे हैं, जो एक अच्छी बात नहीं है।
यदि सभी लोग आपस में बैठकर समस्याओं का समाधान करें तो समाज दूसरों के लिए भी एक मिसाल बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन देवराज पहलवान ने किया। इस अवसर पर रामसुख चौधरी, चंद्रशेखर, प्रवीण निर्वाल, अंकित टिटौली, पंकज सरोहा, प्रो. विकास चौधरी, राजवीर सिंह, यशपाल, प्रभात मलिक, धीर सिंह, सचिन सरोहा, ब्रजपाल सिंह, सतबीर मौजूद रहे।











Discussion about this post