हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक शर्मनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ चौपला में रहने वाली एक महिला को उसके पति और परिजनों ने सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार, महिला का अपने पति और ससुराल वालों से काफी समय से विवाद चल रहा था और उसने उन पर पहले ही एफआईआर भी दर्ज कराई हुई थी। लेकिन पति को उसकी गतिविधियों पर शक बना हुआ था। इसी शक के चलते गुरुवार को उसने पत्नी का पीछा करना शुरू किया और सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित होटल तक पहुंच गया। वहां उसने अपने परिजनों के साथ होटल के कमरे में छापा मारा।
छापे के दौरान महिला एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पति को देखते ही महिला खुद को बाथरूम में छिपा लिया, लेकिन उसका प्रेमी घबरा गया और नग्न हालत में ही कमरे से बाहर भाग निकला। हाईवे पर करीब 200 मीटर तक पूरी तरह नग्न अवस्था में दौड़ते हुए स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में चर्चा और प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।
जानकारी के अनुसार, महिला गढ़ चौपला मोहल्ला निवासी है और उसका अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है। महिला ने पहले ही अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रखी थी, बावजूद इसके पति का शक और बढ़ता गया। अंततः होटल में हुए इस घटनाक्रम ने उसके संदेह को यकीन में बदल दिया।
फिलहाल सिंभावली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस होटल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है कि बिना वैध पहचान पत्र के कमरे की बुकिंग कैसे की गई। महिला और उसका प्रेमी दोनों पुलिस जांच के घेरे में हैं।











Discussion about this post