मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा में एक युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवक का शव नाले में फेंक दिया गया। मृतक का नाम हरिद्वारी लाल है। घटना के 12 घंटे बाद पता चला कि मृतक का शव नाले में पड़ा है। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान कर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भतीजे मोहित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हत्या की वजह शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी बता रही है।
कसेरूखेड़ा निवासी गंगाशरण ने बताया कि उसका भाई हरिद्वारी लाल मजदूरी करता था। गुरुवार को उनका भाई घर से मजदूरी पर जाने के लिए घर से निकला था। शाम को कसेरूखेड़ा में हरिद्वारी के साथ राधेश्याम देखा गया था। जब देर रात तक हरिद्वारी घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में हरिद्वारी की तलाश की थी।
मगर जानकारी नहीं हो सकी थी। सुबह एक पड़ोसी ने कसेरूखेड़ा के मुख्य नाले में शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मृतक की पहचान हरिद्वारी के रूप में की। इस दौरान मृतक के सिर व चेहरे पर ईंटों के कई निशान थे। हरिद्वारी के शव को देखकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों को रोकर बुरा हाल है।











Discussion about this post