बिडौली। यमुना नदी में अपने दो बेटों के साथ नहाने गए 32 वर्षीय किसान अशोक अचानक गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव दभेड़ी बुजुर्ग निवासी अशोक कुमार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे यमुना नदी में नहाने गए थे। साथ में उसके दो बेटे 15 वर्ष और 12 वर्ष भी थे। दोपहर करीब एक बजे अशोक नहाने के लिए यमुना नदी में गया। यमुना नदी में घुसते ही वह पानी में डूब गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो उसके बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुननकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर यमुना में डूबे युवक की तलाश कराई। करीब एक घंटे तक तलाश के बाद युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की से परिजनों में गम का माहौल बना है।











Discussion about this post