मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शहर के शिव चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला भी जलाया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रचारक ओजश ने कहा कि सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।










Discussion about this post