मुजफ्फरनगर। तहसील सदर के सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, आरएम रोडवेज, नगर पंचायत से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पेंशन व विद्युत विभाग से संबंधित, सड़क आदि संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर फीडबैक लिए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों तथा आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण एवं संतोष जनक निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस एवं संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त का गुणवत्ता परक एवं समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए।
उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत कंप्यूटर पर अपलोड होने से पहले शिकायत को अच्छी तरह से पढ़ लें उसके बाद ही कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी स्तर पर कोई शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरती जाती या पेंडिंग में होती है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि वह संतुष्ट है, और मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी (सदर) निकिता शर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।










Discussion about this post