सहारनपुर। सर्दियों की वजह से हवा में नमी लगातार एयर पॉल्यूशन बढ़ा रही है। इस बार बारिश न होने की वजह से AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 180 तक पहुंच गया है। आम दिनों में सहारनपुर का AQI 100 से 120 के बीच रहता है। सर्दियों में हवा भारी होने की वजह से इंडस्ट्री और गाड़ियों का धुआं ऊपर नहीं जा पाता। धूल के कण भी हवा में रहते हैं, जिससे सर्दियों में एयर पॉल्यूशन बढ़ता है।
बीते वर्षों में सर्दी की शुरुआत में बारिश होने की वजह से एक्यूआई का स्तर कम रहा, लेकिन इस बार बारिश नहीं होने से हवा में प्रदूषण का जहर घुल रहा है। जो एक्यूआई पिछले करीब एक महीने से 140 से 160 तक बना हुआ था वह अब बढ़कर 180 तक पहुंच गया है। सहारनपुर से सटे हरियाणा के यमुनानगर का एक्यूआई 220 रहा।
सर्दी और वायु प्रदूषण सांस और दिल के मरीजों के लिए ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है। यही वजह है कि जनपद में अक्तूबर से सांस और दिल के मरीजों की तकलीफ लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी में भी काफी मरीज सांस, बीपी और दिल की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।











Discussion about this post