नई दिल्ली. अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है. दिल्ली में कल यानी मंगलवार से से EOL (एंड ऑफ लाइफ) वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा. जो पेट्रोल वाहन दिल्ली में अपनी 15 साल की अवधि पूरी कर चुके हैं, उन्हें सरकार पेट्रोल नहीं देगी. इसी तर्ज पर 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने खुद इस बात का ऐलान किया है. इसे लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर सख्ती की जा रही है. ANPR यानी ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों से इन वाहनों पर नजर रखी जाएगी.
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट और पॉल्यूशन कंट्रोल CAQM इस विषय की गंभीरता को देखते हुए लगातार ये बात कह रहे हैं कि एंड ऑफ लाइफ व्हीकल को बंद किया जाना चाहिए. पेट्रोल पंप पर इन्हें पेट्रोल न मिले. इसमें कैमरों के ऊपर सबसे ज्यादा निर्भरता है. पेट्रोल पंप पर कैमरों को लेकर भी माननीय कोर्ट द्वारा कहा गया था. हम भी उसे देख रहे हैं कि इंप्लीमेंटेशन ठीक से हो और लोगों को दिक्कत ना आए. लोगों के संज्ञान में भी रहे. अपनी ओर से सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि इसे हम आराम से कर पाएं.











Discussion about this post