मेरठ. पश्चिम उत्तर प्रदेश की सड़कों पर कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही होटल पर विवाद शुरू हो गया है. नाम बदलकर या फिर पहचान छुपा कर होटल चलाने वालों पर हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश है. खाने की पवित्रता को बनाए रखने के लिए कुछ हिंदूवादी संगठनों ने मुस्लिम होटल बंद करने की मांग उठाई है. वहीं नाम बदलकर होटल चलाने वालों का वेरिफिकेशन करने की भी मांग उठाई है. जिसके बाद अब मेरठ के सड़कों पर हिंदू संगठन के लोग उतर आए हैं.
जहां पर हिंदूवादी संगठन के लोग सड़कों पर हैं. बायपास मार्ग पर हिंदू होटल पर भगवा झंडा लगाने का सिलसिला जारी है. साथ ही इन होटल पर भगवान के पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं. ताकि कावड़ मार्ग पर चलने वाले शिव भक्तों को हिंदू होटल के बारे में पता चल सके. वही नाम बदलकर होटल चलाने वालों पर भी एक्शन लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि खाने की पवित्रता बनाए रखने के लिए थूकने वाले गैंग से दूर रहना जरूरी है. मेरठ में कई हिंदू संगठन के लोग सड़क पर उतरकर होटल संचालकों के बारे में पता कर रहे हैं.











Discussion about this post