मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर अलीपुर अटेरना गांव के पास एक कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक अजीत (50) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार टेंपो चालक और उसका साथी भी घायल हो गए।
हरियाणा के सोनीपत के आश्रम खेवड़ा निवासी संत आदेश नाथ (40) अपने कार चालक अजीत (50) के साथ कार में सवार होकर बृहस्पतिवार को अपने गुरु से मिलने मीरापुर आश्रम में गए थे। यहां से वापस लौटते समय वह अपनी कार में सवार होकर वापस खेवड़ा जा रहे थे।
दोपहर करीब तीन बजे बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर अलीपुर अटेरना गांव के पास उनकी कार की विपरीत दिशा से आ रहे टेंपू से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक की माैके पर मौत हो गई।
कार में सवार संत आदेश नाथ, टेंपू चालक मेरठ के बहसूमा निवासी पप्पन (46) और उसका साथी टीमू (28) घायल हो गए। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने टेंपू चालक को हिरासत में ले लिया। मीरापुर व सोनीपत आश्रम से कई साधु-संत भी सीएचसी पर पहुंचे।










Discussion about this post