मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों, डिग्री कॉलेजों, डायट, और तकनीकी संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है।
इस अवधि में सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्यों और प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी गई है कि यदि कोई संस्थान इस अवकाश के दौरान खुला पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।











Discussion about this post