शाहपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति की बैठक में अंग्रेजी विषय की सहायक अध्यापिका ज्योति वाजपेयी को हाईस्कूल प्री बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में मूल्यांकन के दौरान लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है ।
प्रधानाचार्य डॉ. त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रबंध समिति के समक्ष मामला आया कि कक्षा 10 की मेधावी छात्रा दिशा की प्री बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में कम अंक दिए गए हैं। प्री बोर्ड परीक्षा में छात्रा के अन्य विषयों में काफी अच्छे अंक आए हैं, जबकि अंग्रेजी में कम नंबर आए हैं।
छात्रा की अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन कराया गया। जिसमें छात्रा को अच्छे अंक मिले हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 10 का अंग्रेजी विषय का पेपर भी सहायक अध्यापिका ने बनाया है। जिसमें त्रुटि भी मिली है। प्रबंध समिति ने इसे अध्यापिका ज्योति वाजपेई की लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया है। जांच समिति का गठन किया गया है।











Discussion about this post