मुजफ्फरनगर। रविवार को रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर हॉस्टल में गुर्जर सद्भावना सभा, मुजफ्फरनगर द्वारा भव्य कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और अभिभावकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और वर्तमान बाजार की जरूरतों के अनुसार सही करियर विकल्पों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी पॉलिटेक्निक के पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह ने की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया। मुख्य वक्ताओं में ओ.पी. चौहान (डायरेक्टर, एम.डी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल), डॉ. कलम सिंह (पूर्व विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग, डीएवी कॉलेज), सुनील पंवार (पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, बिहार), डॉ. विनोद कुमार (डायरेक्टर, डॉक्ट्ररेन्स कोचिंग्स, मेरठ), सुबोध कुमार (पीसीएस अधिकारी), संदीप कुमार (पीसीएस, बीएसए मुजफ्फरनगर), अंशुल राठी (रचनात्मक लेखक) शामिल रहे।
ओ.पी. चौहान ने पीपीटी के माध्यम से वर्तमान करियर ट्रेंड्स, संभावनाओं और आवश्यक स्किल्स को बेहद सरल ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “सही जानकारी और मार्गदर्शन से युवा अपने लक्ष्य को सहजता से प्राप्त कर सकते हैं।”
रचनात्मक लेखक अंशुल राठी ने युवाओं को आत्मविश्वास और समय प्रबंधन के साथ निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विनोद कुमार ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सराहते हुए ऐसे आयोजनों को मार्गदर्शक बताया। बीएसए संदीप कुमार ने सुझाव दिया कि इस तरह के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखना चाहिए ताकि अधिक युवा लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम में पर्सनल करियर काउंसलिंग, कार्यशालाएं, पर्सनैलिटी टेस्ट, नेटवर्किंग व मेंटोरशिप सत्र भी आयोजित किए गए, जिन्हें उपस्थित युवाओं ने अत्यंत उपयोगी बताया।
गणमान्य अतिथियों में अभिषेक चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार, वेदपाल सिंह गुर्जर, देशराज चौहान, डॉ. बिक्रम सिंह, मास्टर इच्छाराम, जसवीर चौहान व डॉ. अशेष नागर की प्रमुख उपस्थिति रही। यह आयोजन युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक और सार्थक पहल के रूप में सराहा गया।











Discussion about this post