मुजफ्फरनगर/गाजियाबाद। विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद खतौली क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम सैनी द्वारा दी गई मुजफ्फरनगर से चुनाव लडने की चुनौती पर जयंत चौधरी ने आज जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखे जाने के बाद ही विक्रम सैनी की विधायकी रद्द किए जाने की खबर आई थी। नीचे क्लिक कर देखें जयंत चौधरी का वीडियो
विक्रम सैनी ने मुजफ्फरनगर से चुनाव लडने की दी चुनौती तो जयंत चौधरी ने दिया ये जवाब, बोले भाजपा वालों को खतौली में…देखें वीडियो @jayantrld @RLDparty @BJP4UP #muzaffarnagar #RLD pic.twitter.com/Z3sJl8yzW7
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 6, 2022
आज लोनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी मेंं अब दो विधानसभा सीटो पर उपचुनाव होने जा रहा है। एक ओर विधानसभा सीट पर चुनाव होगा, लेकिन इसे पीछे खींचने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि अच्छा है इससे हमे भी चुनाव की तैयारी का मौका मिल रहा है। उन्होने लोगों से खतौली उपचुनाव में भाजपा को हराने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के लोगां से कहना कि इस सीट से हमारी पार्टी जीती है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर दंगों में कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद आज जनपद के खतौली विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द हो गई है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आजम खान की विधायकी रद्द किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विक्रम सैनी की सदस्यता को लेकर सवाल उठाया था।
सदस्यता रद्द होने के बाद विक्रम सैनी ने जयंत चौधरी पर बडा हमला बोलते हुए उन्हे मुजफ्फरनगर से चुनाव लडने की चुनौती देने के साथ ही जमानत तक जब्त कराने की बात कह डाली। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए विक्रम सैनी ने कहा कि कानूनन उनकी सदस्यता तो रद्द होनी ही थी लेकिन जयंत चौधरी ने चिट्ठी लिखकर अपनी ओर अपनी पार्टी की हार की पटकथा लिख डाली है। नीचे क्लिक कर देखें विक्रम सैनी का वीडियो
विधायकी जाते ही विक्रम सैनी की जयंत चौधरी को खुली चुनौती, बोले मुजफ्फरनगर से लडकर दिखाएं चुनाव, जब्त होगी जमानत, देखें वीडियो @BJP4UP @jayantrld @RLDparty #muzaffarnagar pic.twitter.com/0YEWArQ8Gu
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 4, 2022
विक्रम सैनी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में चौधरी अजित सिंह को चुनाव हराया। अब जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर से चुनाव लडकर देख लें, उनकी जमानत जब्त होगी।
विक्रम सैनी की विधायकी समाप्त होने के बाद जयंत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा ’आख़रिकार कोर्ट के आदेश का संज्ञान लेकर भाजपा के विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द की गई है। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष को मेरे पत्र के बाद कुछ लोग कह रहे थे की मुझे जन प्रतिनिधित्व क़ानून की पूरी जानकारी नहीं है! सदन की गरिमा के लिए ये कदम अनिवार्य था।’
इससे पहले आजम खान की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद जयंत चौधरी ने ट्वीट कर सवाल उठाया था कि ’खतौली, मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के बारे में क्या? जिन्हें 11 अक्टूबर को 2 साल की सजा सुनाई गई थी? जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो या अधिक वर्षों के कारावास के साथ अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने पर विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।’
27 अगस्त 2013 को कवाल कांड के बाद 28 अगस्त की शाम कवाल में तोड़फोड़ एवं मारपीट हुई थी। बाद में 29 अगस्त को दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस मामले में जानसठ पुलिस ने विधायक विक्रम सैनी समेत 28 लोगों को आरोपी बनाकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है।










Discussion about this post