मुजफ्फरनगर। सफीपुर पट्टी में तीन दिन में तीन पशुओं की सर्रा रोग से मौत हो गई। गाँव के कई पशु इस रोग की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीण मिंटू त्यागी, सत्तू कश्यप और प्रवीण शर्मा की दुधारू गायों की मौत के बाद अन्य ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
सफीपुर पट्टी स्थित प्रणामी मंदिर के पास रहने वाले दर्जनों पशुपालकों में अपने पशुओं में इस रोग के फैलने से भय का माहौल है। तीन दिन में ग्रामीणों की तीन दुधारू गायों की मौत हो चुकी है। सर्दी लगने के बाद पशु खुरपका-मुँहपका रोग की चपेट में आ जाते हैं।
बुढ़ाना के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार गंगवार ने बताया कि खुरपका और मुंहपका के बाद पशु सर्रा व निमोनिया की बीमारी से ग्रस्त होता है। उचित इलाज न मिलने के कारण पशुओं की मौत हो जाती है। झोलाछाप के इलाज के कारण पशु पालकों के पशुओं की मौत हुई है। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अपने क्षेत्र में वे पशुओं की देखरेख में लगे हैं।











Discussion about this post