शामली। ऑपरेशन सवेरा के तहत, शामली कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चरस बरामद की। इस अभियान का उद्देश्य शामली जिले से नशे का उन्मूलन, स्वास्थ्य लाभ और खुशहाली को बढ़ावा देना है।
सहारनपुर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह और पुलिस उपाधीक्षक शामली संतोष कुमार सिंह की देखरेख में कार्रवाई की गई। 4 नवंबर, 2025 की रात को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शामली कोतवाली पुलिस ने नौकुआ निवासी चप्पी उर्फ सरफराज पुत्र इरशाद को 126 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली शामली में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास गंभीर है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य अपराध शामिल हैं।
पुलिस टीम में उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह, का0 मयन कुमार और का0 जितेन्द्र सिंह शामिल थे, जिन्होंने इस सफल कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। शामली पुलिस ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें और मिलकर जनपद को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।











Discussion about this post