मीरापुर। मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी में उस समय सनसनी फैल गई जब शनिवार से लापता सात वर्षीय मासूम खुशबू का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में मिला। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन गमगीन हो गए।। थाना क्षेत्र के ग्राम तुल्हेड़ी में उस समय सनसनी फैल गई जब शनिवार से लापता सात वर्षीय मासूम खुशबू का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में मिला। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
खुशबू गांव के निवासी शकील की बेटी थी, जो शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले खुद बच्ची की तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। भूम्मा चौकी प्रभारी अनुज चौधरी ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए बच्ची की तलाश शुरू की।
रविवार सुबह करीब 9 बजे कुछ ग्रामीणों को तालाब में बच्ची का शव दिखाई दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण तालाब में डूबना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।










Discussion about this post