आगरा : आगरा थाना क्षेत्र के सूरज नगर इलाके में एक दंपती के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया. दावा है कि पहले पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया और फिर पति ने भी गुस्से में आकर बाथरूम में खुद को बंद कर हाथ की नस काट ली. फिर बच्चों ने दोनों को ऐसे बचा लिया.
उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी की मायके जाने की जिद ने घरेलू विवाद का ऐसा रुख ले लिया कि बात आत्महत्या तक पहुंच गई. मंगलवार रात न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सूरज नगर इलाके में एक दंपती के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया. दावा है कि पहले पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया और फिर पति ने भी गुस्से में आकर बाथरूम में खुद को बंद कर हाथ की नस काट ली. इस भयानक मंजर के बीच दंपति के बच्चों ने सूझबूझ दिखाई. कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी.
सूचना मिलते ही पीआरवी 6511 की टीम प्रभारी नरेश कुमार और चालक वेताल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. बिना समय गंवाए टीम ने पहले बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक खून से लथपथ मिला. फिर कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को भी बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया.











Discussion about this post