सहारनपुर। देवबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन, एसपी ग्रामीण सागर जैन के पर्यवेक्षण एवं देवबंद थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में देवबंद पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त रिजवान उर्फ रिज्जू पुत्र यामीन निवासी छोटी खानकाह थाना देवबंद को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राकेश पंवार, हैड कांस्टेबल महबूब अली और हैड कांस्टेबल कमलेश यादव थाना देवबंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस टीम ने कार्रवाई कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया है।











Discussion about this post