मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर स्कूटी सवार दो एमबीए छात्रों को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार सवार दो युवक भी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा संस्कृति शर्मा को मृत घोषित कर दिया। संस्कृति शर्मा श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज की छात्रा थी और एमबीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी।
घटना के वक्त, दोनों छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रही थीं। जैसे ही वे भोपा रोड पर TS मान के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर संस्कृति शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी छात्रा आयुषी तोमर की हालत गंभीर है, और उन्हें रेफर कर दिया गया।










Discussion about this post