मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने आज तहसील बुढ़ाना के गांव जौला में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार बुढ़ाना को साथ लेकर खेत की भूमि का खसरा व नक्शा चेक करने के बाद फसल का सर्वे किया।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से ही औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को सरकारी क्रय केन्द्र पर ही बेचें और बिचौलियों के बहकावे में न आएं। इससे किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिलेगा।
इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने किसानों को दैवीय आपदाओं से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए फसल बीमा करवाने की सलाह दी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आपदा के कारण होने वाले नुकसान से उन्हें अधिक समस्या का सामना न करना पड़े।
इस निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बुढाना, अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रियंका यादव, संबंधित लेखपाल और अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।










Discussion about this post