मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई डी ब्लॉक, शास्त्रीनगर इलाके में हुई, जहां हाल ही में एक बुजुर्ग व्यक्ति के गले से यामाहा बाइक सवार अज्ञात अपराधी ने चेन लूट ली थी। इस मामले में थाना नौचन्दी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमे की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने परवेज आलम उर्फ सोनू (पुत्र यामीन अल्वी), निवासी ग्राम पसौदा, अलीनगर कालोनी, गाजियाबाद तथा अंकुर सैनी (पुत्र रवि कृपाल सैनी), निवासी ग्राम डिमौली, थाना परतापुर, मेरठ को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार किया। परवेज आलम वर्तमान में दिल्ली के कालंदी कुंज में किराए के मकान में रहता है।
अभियुक्त परवेज और अंकुर सैनी एक शातिर अपराधी हैं, जो अपने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए लूट, छिनैती और चोरी जैसे अपराधों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।











Discussion about this post