मुजफ्फरनगर। जिले के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर से नोएडा के लिए दो बसों के संचालन को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहारनपुर को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत जल्द ही इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर से प्रतिदिन हजारों व्यापारी, छात्र, व्यवसायी व नौकरीपेशा लोग नोएडा आते-जाते हैं, लेकिन सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को गाजियाबाद तक ट्रेन से जाना पड़ता है और फिर वहां से मेट्रो या सिटी बस पकड़कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यात्रियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने आरएम रोडवेज को दो बसों के संचालन को मंजूरी देने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को नोएडा व ग्रेटर नोएडा के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिल सके।
बस सेवा इस प्रकार संचालित होगी: सुबह के समय पहली बस मुजफ्फरनगर से नोएडा के लिए सुबह 07 बजे और दूसरी बस सुबह 08 बजे रवाना होगी।
शाम को पहली बस शाम 07 बजे नोएडा से मुजफ्फरनगर तथा दूसरी बस रात 08 बजे वापस आएगी।
आवश्यकतानुसार समय सारिणी में और संशोधन किया जा सकता है।











Discussion about this post