प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें आठ से 11 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे। अब अप्रैल से इसे बढ़ाकर कम से कम 16 हजार किया जाएगा।
महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम 16000 प्रतिमाह वेतन देने का ऐलान किया है।
इसके अलावा महाकुंभ में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। अप्रैल में एक कॉरपोरेशन का गठन किया जाएगा। अप्रैल से कर्मचारियों के खातों में पैसा भी भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को आठ से 11 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे। अब अप्रैल से इसे बढ़ाकर कम से कम 16 हजार किया जाएगा। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर जन आरोग्य बीमा का लाभ भी दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारी सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ में सफाई और स्वास्थ्य कर्मियों को 10,000 रुपये का बोनस देने का फैसला किया है। हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि अप्रैल से सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन 16,000 रुपये दिया जाएगा… अस्थायी स्वास्थ्य कर्मियों को सीधे बैंक खाते में पैसे भेजे जाएंगे और उन सभी को स्वास्थ्य कवरेज के लिए आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे बेहतर कल्याण और सहायता सुनिश्चित होगी।”
उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 के दौरान सबसे बड़े समन्वित सफाई अभियान के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने आज पुरस्कार प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार, राज्य के कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों ने सफाई कर्मियों के साथ दोपहर का भोजन किया।
महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज में नाविकों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पंजीकरण के बाद हर नाविक को 5 लाख रुपये की बीमा योजना दी जाएगी। नाव खरीदने के लिए पैसे दिए जाएंगे। जिनके पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया जाएगा।”











Discussion about this post