मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने साइबर ठगी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। शाहपुर थाना पुलिस ने दोनों को मंडी गेट के सामने से पकड़ा, जिनके पास से 43 हजार रुपये, एक बारकोड, दो बैंक पासबुक और 19 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह और थानाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर ठगी करने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 13 फरवरी 2025 को गांव हरसोली निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी का झांसा देकर विदेश से उपहार और आभूषण भेजने के नाम पर उसे 4,58,000 रुपये की साइबर ठगी का शिकार बनाया गया।
इस मामले में शाहपुर थाने में मुकदमा संख्या 45/2025 धारा 318(4), 52 बीएनएस और 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। जांच के दौरान दो महिलाओं की संलिप्तता सामने आई, जो साइबर ठगी में मदद कर रही थीं और ठगी का पैसा अपने खातों में ट्रांसफर करवा रही थीं। पुलिस ने आज 27 फरवरी 2025 को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।











Discussion about this post