लखनऊ में मड़ियांव पुलिस ने एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपनी गाड़ी पर ‘प्रेस’ और ‘हाइकोर्ट’ का स्टीकर लगाकर गांजा बेचने का धंधा करता था। आरोपी के पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिससे शहर में नशे के कारोबार पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
मड़ियांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फैजुल्लागंज के मौर्य मार्केट के पास एक युवक गांजा सप्लाई करने आ रहा है। डीसीपी नॉर्थ के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और अभियुक्त पंकज वर्मा को धर दबोचा। पंकज अपनी गाड़ी पर ‘प्रेस’ और ‘हाइकोर्ट’ का स्टीकर लगाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करता था।
पुलिस ने पंकज वर्मा के कब्जे से लगभग 21 किलो गांजा बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि वह लंबे समय से लखनऊ में घूम-घूमकर गांजा बेच रहा था। डीसीपी नॉर्थ ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।










Discussion about this post