मेरठ। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर जिलों में तिरंगा यात्राएँ निकाली जाती हैं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पर्व के सुचारू संचालन के लिए क्षेत्र में व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है।
स्वतन्त्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेरठ परिक्षेत्र में पुलिस प्रबन्ध किए गए हैं। जिसमें कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदों में नौ अपर पुलिस अधीक्षक, 37 सीओ, 110 निरीक्षक, 730 सब इंस्पेक्टर, 1215 हेड कांस्टेबल, 1530 आरक्षी,415 होमगार्ड/पीआरडी एवं एक कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
जोन में तिरंगा यात्राओं की कुल संख्या-71 होगी। जिसमें जनपद मेरठ में 26, बुलन्दशहर में 27, बागपत में 01 व जनपद हापुड़ में 17 तिरंगा यात्रा निकाला जाना प्रस्तावित है। प्रभात फेरियों की संख्या-22 है। जिसमें मेरठ में 01, बुलन्दशहर में 08 व बागपत में 13 प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
15 अगस्त पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की संख्या-19 होगी। जिसमें जनपद मेरठ में 03, बुलन्दशहर में 04 व हापुड़ में 12 कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। जनपदीय चेकिंग योजना के तहत चिन्हित स्थान 301 हैं। जिसमें मेरठ में 133, बुलन्दशहर में 90, बागपत में 47 व जनपद हापुड़ में 31 चेकिंग प्वाइंट बनाये गये हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत परिक्षेत्र को 24 जोन व 81 सैक्टर में बांटा गया है। जिसमें 62 क्यूआरटी बनायी गई हैं।
जनपद मेरठ में 09 जोन, 31 सैक्टर व 31 क्यूआरटी बनाई गयी है। जनपद बुलन्दशहर में 07 जोन, 27 सैक्टर व 07 क्यूआरटी, बागपत में 05 जोन, 13 सैक्टर व 13 क्यूआरटी व हापुड़ में 03 जोन, 10 सैक्टर व 11 क्यूआरटी बनायी गयी हैं।
परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/धर्म गुरू/ शांति समिति/संभ्रान्त व्यक्ति/आयोजकों के साथ 121, बिजली विभाग के साथ 105, अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, पीडब्लू, रेलवे आदि के साथ 105 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं।











Discussion about this post