मुज़फ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय किसान यूनियन 13 अगस्त, बुधवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेगी। यात्रा की शुरुआत जी.आई.सी. मैदान, सर्कुलर रोड से होगी।
यात्रा महावीर चौक, आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौराहा, शिव चौक, नावल्टी चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय चौक, टाउन हॉल, झांसी की रानी चौक, फायर ब्रिगेड, जिला परिषद मार्केट, प्रकाश चौक होते हुए पुनः महावीर चौक पहुंचेगी। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस दौरान इन मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि यात्रा के समय इन रूट्स का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।










Discussion about this post